हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार लक्सर की भिक्कमपुर चौकी में तैनात भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज इस समय कोरोना महामारी से मार झेल रहे गरीबों के लिए देवदूत बने है। बता दें कि आज राष्ट्रीय बजरंग दल ग्रामीण के कार्यकर्ता सौरभ राठौर द्वारा जिला मंत्री अंकित राठौर को फोन द्वारा सूचना मिली की गांव तिलकपुर में दो परिवार ऐसे हैं। जिनके घर में खाने की बहुत दिक्कत है। जिसको सुनकर अंकित राठौर तिलक पुरी गांव पहुंचे। और भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल को अवगत कराया। वही चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने देरी ना करते हुए तुरंत गरीब परिवारों के राशन की व्यवस्था कराई और कांस्टेबल प्रमोद सिंह को अपनी गाड़ी में राशन लेकर भेजा और परिवारों को राशन दिया गया। वही अंकित राठौर ने चौकी इन्चार्ज मनोज नौटियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने मेरे आग्रह पर दोनों परिवारों को राशन दिया है उसके लिए आप देवदूत के समान है। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा यह नेक कार्य जो किया जा रहा है हम इस नेक कार्य में हमेशा मित्र पुलिस के सहयोग में तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज मित्र पुलिस के इस सराहनीय कार्य ने मित्र पुलिस को चार चांद लगा दिए है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले पिछले वर्ष जब कोरोना महामारी अपना कहर बरपा रही थी उस समय भी भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल लक्सर बाजार चौकी मे तैनात थे। और गरीब लोगों की मदद करने व अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्य पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते हुए कोरोना से लड़ने मैदान में हमेशा डटे रहे। उन्होंने कहा कि आज फिर उन्होंने मेरे आग्रह पर तुरंत दो गरीब परिवारों को राशन मुहैया कराया जिसे गरीब जनता कभी भुला नही पाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours