हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 57 वींं पुण्यतिथि पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह द्वारा बसेड़ी के पूर्व प्रधान, समाजसेवी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी संदीप को नियुक्ति पत्र देकर जिला महासचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव चौधरी संदीप ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के ऐसे प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को कम समय में रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्रों में भरपूर विकास दिया है। उन्होंने कहा वह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए क्रांतिकारियों के साथ भी अपना पूर्ण योगदान दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा जब तक वह जिए तब तक उन्होंने देश को उन्नति पर ले जाने का प्रयास किया। वहीं उन्होंने जिला कांग्रेस महासचिव बनने पर पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो विश्वास उन पर जताया है वह उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है आने वाले चुनाव में पार्टी का परचम लहराना है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours