हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस० के आदेशानुसार कोविड कर्फ्यू का लोगो को पालन करवाने के लिए थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा-निदेश दिए हुए है। जो भी बिना वजह सड़को पर घूमता हुआ दिखे उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। आज बहादराबाद थानाध्यक्ष संजीव थापलियाल खुद मैदान में उतर कर लोगो को कोविड कर्फ्यू का पालन करवाते हुए नजर आए।
ओर उन्होंने कोविड कर्फ्यू में बिना किसी वजह के घूम रहे शरारती युवकों की 10 मोटरसाइकिलों को सीज़ किया गया व हिदायत दी गई कि कोविड कर्फ्यू में बिना मतलब के सडक पर न घूमें तथा सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइंस का पालन करें। जब इस बारे में बहादराबाद थानाध्यक्ष संजीव थापलियाल से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि आज कुछ शरारती युवक सड़को पर घूमते हुए दिखाई दिए, उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कुछ नही बताया, जिसके तहत कोविड कर्फ्यू का उलंघन करते हुए 10 मोटरसाइकिल को सीज किया गया है, और युवकों को हिदायत दी गयी कि बिना वजह सड़कों पर न घूमें।

उन्होंने बताया कि बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत पुलिस लोगो को कोविड कर्फ्यू का पालन करवा रही है और जो बिना वजह घूमता हुआ दिखाई दे रहा है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही कर रही है। बहादराबाद थानाध्यक्ष ने लोगो से अपील की है कि बहुत ही जरूरी काम हो तो तभी घर से बहार निकलें अन्यथा घर पर रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours