हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली की भिक्कमपुर चौकी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरबीएम से भरी तीन टैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया। वही लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने पुलिस टीम के साथ तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को खनन करते हुए रामपुर राय घटी से पकड़ा है। उन्होंने बताया जिन्हें एमवी एक्ट की सुंसगत धाराओं में सीज किया गया है। उन्होंने बताया और अवैध खनन की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है। पुलिस टीम में, चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल, उप निरीक्षक बुद्धि सिंह पवार, कांस्टेबल रमेश चौहान, कांस्टेबल निर्मल जोशी कांस्टेबल प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours