हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली की भिक्कमपुर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डबल भट्टी लगाकर कच्ची शराब निकाल रहे एक युवक को धर दबोचा। लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान में जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशीले मादक पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उच्च अधिकारी गणों के दिशा निर्देशन में पुलिस की गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामपुर रायघाटी के खेतों में डबल भट्टी लगाकर रात में कच्ची शराब निकाल रहे एक आरोपी सतीश पुत्र राजाराम निवासी रामपुर रायघाटी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया मौके से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब, एक गैस सिलेंडर में डबल भट्टी, दो लोहे के ड्रम, मय परात व अन्य भट्टी उपकरण सहित कच्ची शराब बनाने का 500 लीटर लाहन भी नष्ट किया है। उन्होंने बताया अंधेरे का फायदा उठाकर इसका एक अन्य साथी शिवम पुत्र पप्पू निवासी रामपुर रायघाटी फरार हो गया। उन्होंने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही फरार हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में, भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल, कांस्टेबल मुकेश चौहान, कांस्टेबल कांता प्रसाद, कांस्टेबल सुनील चौहान, कांस्टेबल रमेश चौहान आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours