हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारत सरकार सेवार्थ संस्था 'दहेज प्रथा मुक्त भारत' के छत्तीसगढ़ मुख्यालय से हरिद्वार के राकेश सिंह को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संस्था के संस्थापक शरद गुप्ता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने राकेश सिंह की राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा और महिलाओं के प्रति चिंतन भावनाओ को देखते हुवे यह दायित्व दिया है। दहेज प्रथा मुक्त भारत राष्ट्रीय बोर्ड कमेटी कि सर्वसम्मति द्वारा उन्हें यह दायित्व देने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक ने उनसे आशा की है कि राकेश सिंह के प्रयासों से आने वाले समय मे हिंदुत्व और दहेज प्रथा के विषय मे 'दहेज प्रथा मुक्त भारत' संस्था से जनता लाभान्वित हो। पदभार सम्भालने के बाद राकेश सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता उत्तराखंड में संस्था को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने की है। इसके अलावा दहेज मुक्त सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करवाने पर ध्यान देंगे। वर्तमान में जो उन्हें जिम्मेदारी दी गयी है उसके लिये टीम गठित करके हर सम्भव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना शर्मा, संगठन प्रमुख शरद गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शुक्ला संगठन महामंत्री कामरान उद्दीन, एवं समस्त राष्ट्रीय बोर्ड कमेटी के सदस्य गण उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours