हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। बजरंग दल हरिद्वार के सहयोग से मां गंगा ब्लड सेंटर जगजीतपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बजरंग दल हरिद्वार और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस प्रकार से इस कोरोना महामारी में युवा वर्ग इस शिविर के माध्यम से लोगों की सहायता कर रहे हैं वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कोरोना महामारी में प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी हुई है। सभी को उपचार प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने स्वयं भी रक्तदान करने के बाद कहा कि बजरंग दल का यह प्रयास सराहनीय है। इस समय जब कोरोना और दूसरी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को रक्त की आवश्यकता है, युवा वर्ग देवदूत बनकर सामने आया है। इस रक्तदान शिविर से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। सभी लोगों को इनका अनुसरण करना चाहिए। शिविर में 50 से अधिक यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया। जिला सह संयोजक जिवेंद्र तोमर ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को रक्तदान करने के लिये जागरूक किया था। बजरंग दल की ओर से रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अनुज वालिया, जिला संयोजक नवीन तेजेश्वर, सौरभ चौहान आदि ने अपना सहयोग दिया। एसआर मेडिसिटी के संस्थापक डॉ एस के मिश्रा ने सभी आयोजकों का धन्यवाद किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours