हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर में रुड़की लक्सर तिराहे पर स्थापित शिव मूर्ति का अनावरण ना होने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। बता दे कि लक्सर विधायक संजय गुप्ता के प्रस्ताव पर रुड़की लक्सर तिराहे पर महीनों पहले शिव की मूर्ति स्थापित की गई थी। जिसका अनावरण अभी तक नही हो पाया जिसका मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। मूर्ति का अनावरण ना होने से नाराज लक्सर निवासी अजय वर्मा ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि ऐसे है की अगर इनका बस चले तो भगवान को भी राजनीति में इस्तेमाल कर ले। उन्होंने कहा कि जिस महाकुंभ के परिदृश्य को धारणा रखते हुए इस शिव मूर्ति चौक की स्थापना की गई थी, जिसका महाकुंभ में प्रदर्शन हो जाना चाहिए था। वह अब तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब कोरोना कॉल है इसलिए हम भी इस पर जोर नहीं दे रहे हैं। वरना क्षेत्र की जनता समझ तो गई है कि यह व्यक्ति इस मूर्ति का भी प्रयोग अपने चुनावी फायदे के लिए करना चाहता है, उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में विकल्प हीनता में इसका नंबर आ गया हो, लेकिन इस बार इसको स्थानीय लोगों से चुनौती मिलने वाली है और यह इसका बहम दूर होने वाला है की यह अकेला विकल्प है क्षेत्र के लिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours