हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार से गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने अपने विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में भृमण किया। उन्होंने बहादुरपुर जट्ट, सराय, जियापोता आदि गांव का दौरा कर कोरोना और अन्य बीमारियों से अपनी जान गवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले। उनसे मिलकर उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्ति की। इसके अलावा उन्होंने गांव में करोना की रोकथाम के लिए अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के लिए सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को हौसला बनाकर रखने के सलाह के अलावा कोरोना महामारी को रोकने के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा। इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने ग्रामीण विधानसभा के गांव में पहुंचने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार, चौ० सत्य कुमार, प्रणव यादव, रेनू चौधरी, चीनू चौधरी, प्रमोद कुशवाहा, राजेश वर्मा, पुष्पेंद्र चौधरी, सत्यपाल, चंद किरण, सोहंवीर पाल आदि ग्रामीणों ने मंत्री यतीश्वरानंद का आभार प्रकट किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours