हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी) श्रीनगर। कोविड-19 सहायतार्थ सामाजिक सेवा कार्यक्रम को किये जाने के क्रम में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा NOPRUF के प्रांतीय नेतृत्व व मंडलीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से जनपद रुद्रप्रयाग के राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा परिवार की ऑनलाइन मीटिंग आहूत की गई। मीटिंग में गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने मीटिंग में कहा गया कि प्रांतीय नेतृत्व की भांति गढ़वाल मंडल के प्रत्येक जनपदों में किये जायेंगे। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में सहायतार्थ कार्यक्रम को किये जाने के सम्बन्ध में विचार रखे गए।मीटिंग में मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट व संरक्षक रणवीर सिंह सिन्धवाल एवं तकनीकी संरक्षक डॉ० विकास दुबे औचित्य पर विचार रखे।जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण महासचिव अंकुश नौटियाल ने सहायतार्थ विचार रखे। जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत ने मीटिंग में हरसम्भव सहायता किये जाने की बात कही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल शाह, महिला उपाध्यक्ष शशि चौधरी, देवेश देवशाली, रजत कुमार, रणजीत शाह, सन्दीप रावत, प्रदीप रावत, दुर्गाप्रसाद भट्ट,गिरिजेश सेमवाल, कैलाश गार्ग्य, कमल नेगीं, प्रवीण घिल्डियाल व अवतार सिंह आदि सभी ने कोविड-19 सहायतार्थ जनपदीय कार्यक्रम की उपयोगिता के लिए विचार रखे। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग की ओर से आवश्यक उपकरण को खरीदकर जिलाधिकारी को समर्पित करने का भी निर्णय लिया गया। मीटिंग के अंत मे जिला उपाध्यक्ष महिला नीलम बिष्ट के स्वर्गीय पिता को विनम्र श्रद्धांजलि समर्पित की गई।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours