हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस समय समय पर प्रमाण देती रहती है कि वो कैसे पूरे भारतवर्ष में अन्य जनपदों में अव्वल आती है। जब से अशोक कुमार ने उत्तराखंड डीजीपी का पदभार सम्भाला है तब उत्तराखंड पुलिस निरन्तर जनता के लिये समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उत्तराखंड पुलिस की इस कार्यशैली के प्रशसंक बने इक्कड़ खुर्द निवासी समीर के मन मे पुलिस विभाग के लिये कुछ करने का जज्बा जागा। जिसके क्रम में उन्होंने अपने निजी खर्च पर मास्क, सेनेटाइजर लेकर ज्वालापुर कोतवाली और पथरी थाने में दिये। ज्वालापुर कोतवाल नैथानी ने इस युवा समीर की भूरी भूरी प्रशंसा की तो वही दूसरी ओर पथरी थाने से निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिये मेरुदंड के समान होते हैं। ऐसे विषम प्रस्तिथियो में समीर के मन मे पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की चिंता होना अत्यंत सराहनीय है। इसके लिये उन्होंने इसके उज्जवल भविष्य की कामना की।  तो वही इनके वालिद मुकर्रम का कहना है कि समीर की समाजसेवा में ज्यादा रुचि रहती हैं। समीर ने कहा कि पिछले एक वर्ष में कोरोना महामारी के कारण हमारे कई पुलिस के जवान और अधिकारियों ने फर्ज पूरा करने में अपने प्राण गवाए है। ऐसे में आम जनता को भी मित्र पुलिस का ख्याल रखना नैतिकता है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours