हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की दो नाबालिग किशोरियों को भगा ले जाने वाले दो आशिकों को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से गिरफ्तार किया कर दोनों किशोरियों को भी बरामद कर लिया है। मिली पुलिस की जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली पुलिस को बीती 28 मई को क्षेत्र से दो किशोरियों को भगा ले जाने के मामले में सूचना प्राप्त हुई थी। रानीपुर पुलिस ने सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस की गठित टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर अंदर दो युवक शाहरुख और मोबिन को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव के निवासी हैं। वही रानीपुर पुलिस द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। रानीपुर पुलिस की 24 घंटे के अंदर दोनों किशोरियों को बरामद कर दोनों युवकों को गिरफ्तार करने को लेकर क्षेत्र में चारों ओर रानीपुर कोतवाली पुलिस की प्रशंसाए हो रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours