हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना महामारी का सर्वाधिक दुष्प्रभाव शिक्षा क्षेत्र में पड़ा है। जिसके कारण पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से विभिन्न कॉलेजो में करोडो का नुकसान हुवा। मगर उसके बावजूद हरिद्वार में ऐसे भी कॉलेज है जिनके डायरेक्टर बढचढ कर कोरोना के संकट के समय में जनता और प्रशासन की मदद करने में रुचि ले रहे हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं ॐ ग्रुप कॉलेज के चैयरमैन मुनीश सैनी की। जिन्होंने हरिद्वार पूर्व प्रदेश सह संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीजेपी महिला मोर्चा के माध्यम से घर-घर तक किट भेजना प्रारंभ कराया है। इस किट के अंतर्गत सैनिटाइजर, आयुष काढ़ा, मास्क, वैश्विक महामारी से बचने के उपाय तथा एक कैलेंडर आदि सम्मिलित हैं। बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के द्वारा घर-घर तक जागरूकता फैलाने के लिए इस आह्वान को कलियर विधानसभा में मुनीश कुमार सैनी द्वारा प्रारंभ कराया है। कार्यकर्ताओं द्वारा इस किट को घर-घर जाकर वितरित किया जाएगा, इसके साथ-साथ पूर्व से चल रहे जागरूकता अभियान को भी अलग-अलग माध्यमों से आगे भी चलाया जाएगा और हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मोबाइल नंबर भी ग्रामवासियों को दिये जा रहे हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से फोन पर सीधे बात कर सके तथा यथा उचित परामर्श प्रप्त कर सके। संस्था के चेयरमैन मुनीश कुमार सैनी द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी चलते रहेंगे जिससे कलियर विधानसभा के ग्रामवासियों को इसका पूरा लाभ मिल सके। जनसेवा के इस कार्य से बीजेपी महिला मोर्चा एवं कलियर विधानसभा के सभी युवाओं में खुशी का माहौल है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours