हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित नेगी) श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद इकाई चमोली द्वारा आज जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया को प्रथम पंक्ति पर कार्य कर रहे वीरों और समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु मास्क, सैनिटाइजर, फेश शील्ड आदि सामग्री सौंपी गई। संगठन, मोर्चे की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी माह जून, 2021 के प्रथम पखवाडे में संगठन, मोर्चे की ओर से जिला अस्पताल गोपेश्वर में बृहत स्तर पर रक्तदान किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के जिला संरक्षक शंकर सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष पूरन सिंह फरस्वान, जिला महासचिव सतीश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी डा० डी०एस नेगी, जिला प्रवक्तता दिनेश सिंह नेगी, जिला सचिव देवेन्द्र गौड, ब्लाक अध्यक्ष दशोली अजीत सिंह नेगी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours