हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। पलिया ब्लाक के ग्राम पंडा पुरवा रानी पुरवा मजगई बंबोरा चौरी एवं अन्य 25 गांव में इंपैक्ट- उत्तर प्रदेश वनवासी संस्थान द्वारा संचालित बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं नौजवानों को मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया, साथ ही संस्था के कार्यक्रम अधिकारी राव आस्कर अली के द्वारा बताया गया कि इसी प्रकार खीरी, हरदोई, कानपुर, मिर्जापुर एवं प्रयागराज में भी इंपैक्ट संस्था के द्वारा सैकड़ों गांव में इंपैक्ट संस्था की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शुभांगी शर्मा के सहयोग से मास्क एवं साबुन वितरित किया जाएगा। संस्था क्षेत्र में बालिकाओं के लिए पिछले कई वर्षों से शिक्षा देने का कार्य कर रही है, पिछले वर्ष भी लोक डाउन के दौरान संस्था के द्वारा राहत कार्य किए गए साथ ही संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीणों को CoviD -19 के प्रति जागरुक एवं वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है एवं उत्तर प्रदेश वनवासी संस्था के संचालक अजय कुमार चौबे के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वह समुदाय को कोविड-19 के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक एवं वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सुपरवाइजर अनिल, दुर्गेश, आसिफ एवं गुलजार और अध्यापिका रीमा, सोनम, गुलअफशा, राम कुमारी, रजनी, पुष्पा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours