हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार आबकारी विभाग द्वारा दिनारपुर क्षेत्र में स्थित ठकरी नाले की कोमिंग की गयी। इस दौरान पांच अलग अलग स्थानो से 9 ड्रमों में लगभग 2250 लीटर लहन और अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। आबकारी विभाग टीम ने लहन और उपकरणो को मौक़े पर ही नष्ट किया है। वही आबकारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर ठकरी नाले पर छापेमारी की गई है। जहां से अलग-अलग पांच स्थानों से 9 लहन से भरे ड्रमो को बरामद किया गया। जिनमें लगभग 2250 लीटर लहन पाया गया है। उन्होंने बताया कि लहन और शराब बनाने वाले उपकरणों को मौके पर ही नष्ट किया गया और आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours