हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि पिछले कई दिनों से पानी की बूंद बूंद को उतरी हरिद्वार के कई इलाकों पानी की आपूर्ति बाधिक्त होने से नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्था ठीक न होने पर उग्र आंदोलन की बात की। सुनील सेठी ने बताया कि एक तरफ कुंभ का आयोजन चल रहा है और जनता पानी को त्रस्त है उतरी हरिद्वार के साथ साथ कनखल हरिद्वार शहर में भी कई जगह से जल संस्थान की लापरवाही की वजह से पानी की समस्या की खबरे मिल रही है लेकिन कोई सुध लेने वाला नही। अमृत योजना की डली लाइनों से कुंभ क्षेत्र की लाइनों को जोड़ने से भी कई जगह पानी का प्रेशर बिल्कुल गायब है समुचित पानी की व्यवस्था अगर जल्द सुचारू नही होती तो महानगर व्यापार मंडल सड़को पर उतरकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours