हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। हरिद्वार से देहरादून जाने के लिए जहां घटों लगते थे और सड़क जाम का सामना करना पड़ता तंग वही अब हरिद्वार से देहरादून का सफर अब सिर्फ साठ का हो गया है। भयंकर सड़क जाम ओर रेलवे क्रॉसिंग झेलने की सामस्या का निदान हो गया है। ओवरब्रिज ओर बढ़िया सड़कों ने बोहोत सी सामस्या का समाधान कर दिया है। जंगल से होकर गुजरने की वजह से शाम के समय जंगली जानवरों का भी खतरा मंडराता रहता था जोकि ओवरब्रिज बनने से शून्य हो गया है। बेहतरीन सड़कें जहां एक ओर सुहाना सफर दे रही है वही सुबह के समय कुछ युवा इन सड़कों पर दौड़ भी लगा रहें है। बातचीत के दौरान एक इवक नए बताया कि सीधे ओर लंबे रास्ते की वजह से लंबी दूरी की दौड़ में अब उन्हें ज्यादा मुश्किल नही होती। सड़कों के चौड़ीकरण के कारण काफी जगह उनके सुरक्षित दौड़ने के लिए बच जाती है जिससे वह अपनी दौड़ पूरी कर पाते है। इतना ही नही सड़क किनारे लगी लाइट भी आने जाने वालों का मन मोह खेती है शाम के समान सड़कों पर बिखरी लाइट दूर से देखने पर ऐसी लगती है मानों सैकड़ों जुगनू एक कतार में खड़े आपका स्वागत कर रहें है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours