हरिद्वार की गूंज (24*7)

(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र स्थित सप्तऋषि आश्रम से हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के चलते 39 सैंपल लिए गए इन सभी 39 सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। 3 सदस्य टीम ने लोगों के सैंपल लिए। डॉ अनमोल सिंह, एएनएम प्रीति चौहान, विषय सैनी सहित डॉ प्रियंका ने बताया की सैंपल लिए जाते वक्त सभी लोग मास्क पहन कर आए थे उचित दूरी का प्रयोग करते हुए सैंपल लेने से पहले वह सैंपल लेने के बाद सभी के हाथों को सैनिटाइज करवाया गया था। व आश्रम के सभी लोग आवश्यक नियमों का पालन कर रहें है। आश्रम के प्रबंधक विनोद सैनी ने बताया की आश्रम कर्मचारियों को बिना आवश्यक कार्यों के आश्रम से बाहर जाने की अनुमति नहीं है साथ ही सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही आश्रम के कार्य हो रहे हैं। सैंपल लेते हुए पटवारी विजेंद्र गिरी व सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours