हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। इस समय पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश की पुलिस बडे़ बडे़ नशे तस्करो को मय नशा सामग्री के साथ पकड़ चुकी है, पिछले दिनो थाना श्यामपुर पुलिस ने लगभग सवा करोड़ रुपये की स्मैक पकड़ी, हरिद्वार पुलिस द्वारा एक लाख रूपये की स्मैक पकड़ी गयी, लगभग पूरे प्रदेश में पुलिस नशा कारोबारियो के खिलाफ सक्रिय चल रही है, लेकिन ज्वालापुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ किसी तरह का कोई कारनामा अंजाम नही दिया गया। जी हां एक उपलब्धि ज्वालापुर ने जरूर हासिल की है, नशे के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने लगभग दस हजार रूपये तक के नशा कारोबारियों पर कार्यवाही करके समाज को यह दिखाना का प्रयास किया है कि ज्वालापुर पुलिस नशा विरोधी कार्यकर्ताओ और समाज तथा युवा पीढ़ी के लिए चिन्तित है। साथ ही साथ नशे के बडे़ कारोबारियो के साथ भी हमारी सहानुभूति है, आम समाज और सामाजिक कार्यकर्ता अपना विरोध जारी रखें, हम छोटी छोटी मछलियों पर कार्यवाही करते रहेंगे, ताकि बड़ी मछलियां सुरक्षित रहे और समाज तथा सामाजिक कार्यकर्ता भ्रमित रहे। कुछ इसी तरह की रणनीति ज्वालापुर पुलिस ने नशे के बडे़ कारोबारियों को बचाने की नीयत से अपना रखी है। आख़िर ज्वालापुर के बडे़ नशा कारोबारियों के बारे में तो प्रदेश पुलिस के मुखिया सहित आलाधिकारी सब कुछ जानते है, यहाँ तक कि पड़ोसी राज्य की पुलिस भी ज्वालापुर के बड़े नशा कारोबारियो से परिचित है, फिर आखिर ज्वालापुर पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश क्यों नही लगाना चाहती है, और नशे के बड़े कारोबारियों पर कार्यवाही क्यों नही करना चाहती है। आखिर कुछ तो मजबूरियाँ ज्वालापुर पुलिस की होगी, यू ही तो कोई वफादारी नही करता। यह विचार समाचार के समक्ष लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने वाले नवाब भारती समाजसेवी नशा विरोधी कार्यकर्ता एवं एडवोकेट अब्दुल सत्तार सूचनाधिकार सामाजिक ने रखे हैं तथा पुलिस के मुखिया सहित सभी आलाधिकारियों से नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा नशा कारोबारी को जिला बदर करने की अपील की हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours