हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारत पर्व व त्योहारों का देश है। सभी धर्म के लोग किसी भी पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस बार होली के मौके पर कोरोना वायरस का असर साफ़ नज़र आ रहा है, संक्रमण के चलते लगे प्रतिबंधों, स्वास्थ्य दिशानिर्देशों और कोरोना के बढ़ते मामलों ने त्योहार के रंग को थोड़ा फीका कर दिया है, लोगों ने भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार घर पर ही होली मनाई। जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और इसके चलते लोग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। साल 2020 में वो मार्च का ही महीना था जब भारत में कोरोना वायरस के मामलों ने रफ़्तार पकड़नी शुरू कर दी थी, होली के ठीक बाद स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक लग गई थी। हेमंत सिंह नेगी राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री मानव अधिकार संरक्षण समिति में बताया कि अक्सर देखा गया है कि जितने भी बड़े समारोह, त्योहार या सभाएं होती हैं उसके बाद कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है, उत्तराखंड में हो रहे कुंभ मेले में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में जब भी कोरोना वायरस से बचने के नियम तोड़े जाते हैं तो वायरस को फैलने का मौका मिल जाता है। उन्होंने जनता से अपील की है की कोरोना को लेकर सावधानी बहुत जरूरी है अन्यथा इसको फैलने से कोई भी रोक नही सकता।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours