हरिद्वार की गूंज (24*7)

(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। उत्तराखंड रोडवेज ने अभी तक सूबे के मुख्यमंत्री के बदलाव सूचना पर ध्यान नही दिया, इसीलिए शायद बसों पर चिपके पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना संबंधी पोस्टर अभी तक हटाये नही गए है। बहरहाल सूबे के मुख्यमंत्री बदल जाने की सूचना शायद रोडवेज के अधिकारियों को नही मिली। रोडवेज की बसों में जहां एक ओर बाबाओ के तांत्रिकी पोस्टर ओर स्टिकर चिपके मिलते है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर हुए बदलाव की जानकारी शायद विभाग को नही मिली। देहरादून से हरिद्वार आती हुई बस में जब यह पोस्टर लगा देखा तो कुछ लोग हैरत में पड़ गए कि मुख्यमंत्री में बदलाव हुए इतना समय बीत जाने के बाद भी इन्हें हटाया नही गया है। गौरतलब है कि अब "हरिद्वार की गूंज" सुनकर या पढ़कर शायद विभागीय अधिकारी इसपर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours