हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा पूर्वी मंडल के द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की गई तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर मदन कौशिक को बधाई दी गई। पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने कहा कि केंद्रीय हाईकमान ने मदन कौशिक को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। मदन कौशिक भाजपा के समर्पित एवं अनुभवी नेता है तथा उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में मजबूत होकर उभरे गी पार्षद राकेश गर्ग तथा विवेक चौधरी ने कहा कि मदन कौशिक के अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और आगामी वर्ष 2022 भाजपा उत्तराखंड प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ पुनः सत्ता में वापसी करेगी। इस अवसर पर युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सागर गोयल, अमित प्रजापति, सावित्री मंगला, बीएल अग्रवाल, मनमीत चड्ढा, पंकज नंदा, शोभित गौतम, सुनीता गोस्वामी, आकाश गोयल, राजन गोयल, आदर्श गुप्ता, बृजमोहन सैनी, विनीत कुमार, सीमा गोयल, प्रीति गुप्ता, हर्षित गर्ग, राजपाल, अंजुम गौर, सचिन चौधरी, रत्न अग्रवाल, नितिन गौतम, सौरभ सिंघल, रीना अग्रवाल, जसवीर सेठी, ललित पाल, सुशील पुंडीर, चंद्र प्रकाश शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours