हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के न्यू सेंट्रल एकेडमी रोशनाबाद की प्रिंसिपल बीटा गर्ग ने कोरोना कॉल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देने में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। छात्रों और अध्यापकों का समय-समय पर उत्साहवर्धन करते हुवे कार्य करने की प्रेरणा दी। स्कूल के छात्रो, अध्यापकों और अभिभावकों में एक बेहतर समन्वय स्थापित किया। जिससे न सिर्फ स्कूल, छात्रो और अध्यापकों के लिए ही नहीं अपितु शिक्षा क्षेत्र में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक मिसाल पेश की। कोरोना महामारी के दौरान भी उनके कार्यशैली से मन को नई उर्जा प्रदान हुई इससे देश के भविष्य बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बीटा गर्ग को केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा

'कैट एडु एक्सीलेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में मिले इस सम्मान के लिये बीटा गर्ग को उनके स्कूल प्रबंधक संदीप पाल, राहुल पाल, पुनीत पाल और अमित पाल के अतिरिक्त अन्य अध्यापको ने शुभकामनाएं दी। वही योग शिक्षक योगाचार्य मनोज चौहान ने कहा की प्रिंसिपल बीटा गर्ग के सानिध्य में रहकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। प्रिंसिपल बीटा गर्ग ने इस सम्मान को स्कूल में शिक्षकों को समर्पित करते हुए कहा की यह सम्मान मेरा नहीं अपितु सभी अध्यापकों का हैl

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours