हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महानगर हरिद्वार कांग्रेस सेवा दल ने मोनिक धवन अतिरिक्त अध्यक्ष मुख्य संगठक कांग्रेस सेवा दल महानगर हरिद्वार के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा को माला अर्पण की गई और दांडी मार्च यात्राभी निकाली गई।वही मोनिक धवन ने कहा कि गांधीजी ने अपनी संपूर्ण अहिंसक कार्य पद्धति को ‘सत्याग्रह’ का नाम दिया। उनके लिये सत्याग्रह का अर्थ सभी प्रकार के अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ शुद्ध आत्मबल का प्रयोग करने से था। गांधी जी का कहना था कि सत्याग्रह को कोई भी अपना सकता है, उनके विचारों में सत्याग्रह उस बरगद के वृक्ष के समान था जिसकी असंख्य शाखाएँ होती हैं। उन्होंने बताया कि चंपारण और बारदोली सत्याग्रह गांधी जी द्वारा केवल लोगों के लिये भौतिक लाभ प्राप्त करने हेतु नहीं किये गए थे, बल्कि तत्कालीन ब्रिटिश शासन के अन्यायपूर्ण रवैये का विरोध करने के लिए किया गया। जिसके सविनय अवज्ञा आंदोलन, दांडी सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन ऐसे प्रमुख उदाहरण है। जिनमें गांधी जी ने आत्मबल को सत्याग्रह के हथियार के रूप में प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के उद्देश्यों और विचारों पर चल कर ही देश की उन्नति और समाज का भला हो सकता है। इस अवसर पर आर्यन राठौर अरुण कुमार, शाहरुख शेख, टिंकू सोनू, डोगरा विकास, मंजू रानी, सपना सिंह, कौशल राजपूत अमन आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours