हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में महिला दिवस सम्मान समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्यअतिथि भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं समाजसेवी सतीश त्यागी के द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा को विशेष रूप से उनकी उपलब्धियों को लेकर सम्मानित किया गया। तथा उनकी उपलब्धियों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर श्रीमती हेमलता शुक्ला एवं श्रीमती अनुराधा आर्य का विशेष सहयोग रहा। श्रीमती अनु सिंह श्रीमती सुषमा दास, श्रीमती योगिता नेगी, श्रीमती अंजना लखवारिया, श्रीमती मुन्नी खारवाल, बसंती सजवान, अनिता चौधरी आदि शिक्षिकाओ को भी सम्मानित किया गया। वहीं भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि नारी आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और खुद ही अपना मुकाम तय कर रही हैं। धीरे- धीरे ही सही लेकिन महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रहा है। और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ही विमेंस डे मनाया जाता है। महिला दिवस राजनैतिक और सामाजिक स्तर पर महिलाओं के समान अधिकारों को देखते हुए विश्व भर में मनाया जाता है। हर साल 8 मार्च को मनाए जाने वाले इस दिन को पहली बार सन् 1909 में मनाया गया था। महिलाओं को समर्पित इस दिन पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिस में महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इस दिन को मनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह हैं कि महिलाओं को शिक्षा में बढ़ावा, करियर के क्षेत्र में कई अवसर और पुरुषों के जैसे ही समान अधिकार मिल सकें। समाजसेवी सतीश त्यागी ने कहा कि आज महिलाएं समाज के कई क्षेत्रों में आगे आकर के कई कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इतिहास उठाकर देखें तो मां पुतलीबाई ने गांधीजी व जीजाबाई ने शिवाजी महाराज में श्रेष्ठ संस्कारों का बीजारोपण किया था। जिसका ही परिणाम है कि शिवाजी महाराज व गांधीजी को हम आज भी उनके श्रेष्ठ कर्मों के कारण आज भी जानते हैं। इनका व्यक्तित्व विराट व अनुपम है। बेहतर संस्कार देकर बच्चे को समाज में उदाहरण बनाना, नारी ही कर सकती है। अत: नारी सम्माननीय है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours