हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर के चंद्रपुरी खुर्द गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास जंगल में एक युवती का शव खेतो में काम करने गए ग्रामीणों ने देखा। बताया जा रहा है कि कल युवती खेत मे चारा लेने गई थी और शाम तक भी वापस नहीं लौटी। और आज सुबह उसका शव गांव के पास खेत में मिला जैसे ही इसकी खबर पुलिस प्रशासन को लगी तो हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस और एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं जानकारी देते हुए एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस ने बताया आज सुबह खानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चंद्रपुरी गांव में एक युवती का शव मिला है फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours