हरिद्वार की गूंज (24*7)

नकली खाद विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, एसडीएम ने की छापेमारी

(फिरोज अहमद) लक्सर। कीटनाशक समिति के सदस्यों ने मंगलवार को देर शाम नकली खाद विक्रेता के खाद को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, और एसडीएम के आवास पर पहुंचकर नकली खाद विक्रेता के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसडीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया और मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए नकली खाद विक्रेता की दुकान पर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान उसके गोदाम से नकली माल बरामद हुआ। दरअसल पूरा मामला हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील का है, लक्सर के खाद विक्रेताओं ने देर शाम लक्सर उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के आवास पर पहुंचकर उन्हें शिकायत पत्र सौपा, कीटनाशक विक्रेता समिति के सदस्यों का कहना था रायसी गांव में महेशचंद अग्रवाल शाकुंभरी ट्रेडर्स रायसी के नाम से दुकान चलाता है। जो कि नकली खाद बेच रहा है जबकि इफको खाद केवल सरकारी दुकाने से ही किसानों को बैची जाती है। उन्होंने बताया नकली खाद के कट्टो को पकड़कर उन्होंने गोवर्धनपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द किया है। जिस पर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने जांच कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया और कुछ देर बाद वह देर रात को ही मौके पर पहुंचे और नकली खाद विक्रेता के गोदाम पर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान गोदाम में नकली सामान पाया गया। जिस पर गोदाम को सील किया गया है। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान नकली खाद विक्रेता मौके से फरार हो गया एसडीम शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना है इनके और जितने भी गोदाम है उन सभी को सील किया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours