हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कनखल के भगीरथी स्कूल पर वहाँ के स्थानीय निवासी ने बिना मान्यता के शिक्षण संस्थान चलाने के आरोप लगाया है। इसके लिये युवक पंकज शर्मा ने जिलाधिकारी हरिद्वार, मुख्य शिक्षा अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर    जाँच करने को कहा गया है। युवक का आरोप है कि स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य बिना किसी मानकों के कोरोना काल मे भी स्कूल चला रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूल संचालक के पास छात्रों के लिये न तो कमरे की व्यवस्था है, न ही शौचालय और बच्चों के खेलने के लिये पर्याप्त जगह। यही ही नही बिजली और पानी के लिये वैध कनेक्शन नही है। युवक का कहना है कि जब से उन्होंने इसकी जांच कराने की बात प्रशासन के सम्मुख उठाई है उसको धमकी दी जा रही है। उसे अपने साथ मारपीट या कोई बड़ी घटना होने का खतरा है। इस विषय मे जब स्कूल संचालक रविंद्र मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पास स्कूल की मान्यता के कागज उपलब्ध है और जिस स्थान पर स्कूल चल रहा है उसका मालिक वो स्वयं है। उन्होंने पंकज शर्मा पर आरोप लगाते हुवे कहा कि वो कुछ लोगो के साथ मिलकर उनकी इमारत पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कर चुके हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours