हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नीपेंद्रा चौधरी ने मंडल अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण पश्चिम भोगपुर जितेंद्र सैनी और मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेंद्र पवार से विचार-विमर्श किया। किसान मोर्चा मंडल हरिद्वार ग्रामीण पश्चिम भोगपुर की किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी क्षेत्र में किसानों की समस्याओं से अवगत होकर उनका निराकरण कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार किसान हितेषी सरकार है जिसने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। जिसमें प्रमुख रुप से किसान बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, सहित बहुत सारी योजनाएं हैं। उत्तराखंड राज्य की सरकार ने सभी लोगों का बिजली सरचार्ज माफ कर जनता को राहत दी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेंद्र पवार और विनीत प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी लोग मिलकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को हल कराने का प्रयास करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों में मनोज कुमार धीमान, संदीप कुमार कश्यप उपाध्यक्ष, मनोज राठौर मंडल महामंत्री, सत्यपाल चौधरी, रामनाथ धनगर, प्रदीप शर्मा, मंडल मंत्री लवजीत, मीडिया प्रभारी अनिल पवार, मंडल कोषाध्यक्ष गोविंद पवार, सदस्यो में अनुज कुमार, मांगेराम नियुक्त किए गए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours