हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। रामनगर चौराहे स्थित की चीफ कैफे एंड चॉइस रेस्टोरेंट के ओपनिंग अवसर पर मेयर गौरव गोयल द्वारा फीता काट उद्घाटन किया गया। रेस्टोरेंट्स स्वामी को अपनी शुभकामना देते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उनका प्रतिष्ठान तरक्की करने के साथ ही लोगों को उच्च क्वालिटी का भोजन उपलब्ध कराएं।भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट कथा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने भी बधाई देते हुए आशा जताई कि इनके रेस्टोरेंट में ग्राहकों को अच्छा भोजन मिलेगा।इस अवसर पर अनुज कश्यप, सोनू कश्यप, अमित धारीवाल, आलोक सैनी, अनूप शर्मा, मनोज कश्यप, मोहित राणा, अनुज कुमार, सार्थक गोयल, विक्रम कुमार, गौरव कश्यप, सुमित बिरला,शहजाद अली, नरेश कुमार, शुभम गोयल, अनुज सिंह, विनीत पुरी, अमर अली, ललित वालिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours