हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत शनिवार की देर रात में आराध्या ट्रेडर्स हार्डवेयर की दुकान से अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का सामान चोरी कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की श्याम को सचिन चौहान निवासी रोहल्की हर रोज की भांति शनिवार की शाम को भी अपनी आराध्या ट्रेडर्स हार्डवेयर की दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था, जब सुबह दुकान खोलने का समय हुआ तो दुकान का ताला खोला तो दुकान के अंदर गले से कुछ पैसे व आदि सामान चोरी हुआ था, बाकी सामान इधर उधर बिखरा मिला जब ढूंढ पड़ताल की दुकान के अंदर तो देखा कि दुकान के पीछे से दुकान की टीन सेट उखाड़ कर अज्ञात चोर दुकान के अंदर घुसे तब जाकर दुकान में रखा सामान चोरी किया गया, लेकिन चोरों को यह नहीं पता था की दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं अज्ञात चोरों की काली करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और दुकानदार सचिन चौहान ने मौके पर पुलिस को बुलाया और पूरी घटना की जानकारी दी। जिसमें पुलिस ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद पुलिस इन अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है, लेकिन आगे किसी और की दुकान में चोरी ना हो इसलिए सचिन चौहान ने लिखित में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वही बहादराबाद थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि दुकान स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जल्द ही कार्रवाई कर इन अज्ञात चोरों का पर्दाफाश करेगी और आगे से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे इसके लिए भी पुलिस कड़े से कड़े इंतजाम करेगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours