हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। बुधवार को लक्सर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं को लेकर के जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। सभा में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत व किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी के साथ मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और जमकर हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाए। वही सभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपाई कहते थे जब जब कांग्रेस की सरकार आई महंगाई लाई है उन्होंने कहा है आज यह भाजपा आई कमरतोड़ महंगाई लाई, उन्होंने कहा कि आज  भाजपा की सरकार में पेट्रोल डीजल और दालों के बढ़ते दामो व बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि जिस किसान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे जब मेरी किसान भाइयों सरकार आएगी मे तुम्हारी आमदनी दुगनी कर दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्या यह किसान सिरफिरे रहे हैं। जो लगभग सवा सौ दिन हो गए दिल्ली के चारों तरफ हजारों हजार की संख्या में डेरा डाल कर बैठा हुआ है। जो तुम्हें दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि जिस समय दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कोरोना की मार पड़ रही थी किसान अपनी जान हथेली पर रखकर दिल्ली के चारों ओर डेरा डालकर बैठा था क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाई नहीं दिए जो आज घर से बेघर हुए दिल्ली के चारों ओर डेरा डाले बैठे हैं। उन्होंने कहा कि इस भाजपा की मौजूदा सरकार मे किसानों का शोषण हो रहा है। किसानों के ऊपर काले कानून थोपे जा रहे हैं। उसके खिलाफ राहुल गांधी ने संकल्प लिया है कि वह महंगाई के खात्मे के लिए संघर्ष करेंगे। किसानों के ऊपर जो अत्याचार हो रहा है किसानों पर थोपे जा रहे तीन काले कानूनो की वापसी के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने यह भी कहा की आज उन्होंने लंढोरा में भैंसा बुग्गी पर रैली निकाली है और अब हम लक्सर में महंगाई के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने आए हैं। वही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि इस देश व प्रदेश में जो दुर्दशा हो रही है। जिसकी भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है महंगाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। उन्होंने कहा की आमजन के लिए आज कोई राहत नहीं है। लगातार बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर जन आक्रोश सभा का आयोजन लक्सर में किया गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours