हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। भूपतवाला में पिछले 2 दिन ने ठप पड़ी पेयजलापूर्ति से परेशान होकर क्षेत्र की महिलाओं ने जल संस्थान के कार्यलय का घेराव किया। गौरतलब है कि पिछले लगभग एक महीने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करने वाली लाइन भी टूटी पड़ी थी जिको क्षेत्र के ही एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर डाला था जिसके बाद देर शाम तक लाइन जोड़ी गयी थी। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि विभाग पूरी तरह से कुम्भकर्ण की नींद में सोया हुआ है। विभागीय अधिकारियों को फोन पर सूचना देने के बाद भी हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है। जिससे परेशान होकर आज महिलाओं ने जल संस्था के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है जल संस्थान अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह लापरवाह है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कहते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह में सामस्या का स्थायी निवारण न किया गया तो विभाग के अधिकारियों की शिकायत पत्र के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री को करेंगे।मामले पर जल संस्थान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि अमृत गंगा के कर्मचारियों से हुई लापरवाही से ही यह सामस्या हो रही है, संबंधित से बात की गई है जल्द ही लाइन जोड़ दी जाएगी जिससे शाम तक पानी की उपलब्धता हो जाएगी। संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी न बताया कि अधीनस्थ अधिकारियों को भी काम में तेज़ी लाने और व्यवहार में सौम्यता लाने के निर्देश दिए गए है। मामले को लेकर प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र की शिला त्रिपाठी, सीता गिरी, आशा देवी, भगवती देवी, पुजा, रुकमणी देवी, सोनी, कमलेश, शशि गीत आदि मजूद रहीं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours