हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। शिवपुरम् पश्चिम में श्रीराम चरित्र मानस के अखंड पाठ के आयोजन पर मेयर गौरव गोयल ने धर्मपत्नी शालिनी गोयल संग पूजा-अर्चना कर श्रीराम चरित्र मानस के अखंड पाठ का शुभारंभ किया तथा सुख शांति की कामना की। उन्होंने श्रीराम चरित्र मानस की महिमा पर प्रकाश डाला तथा कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श आज हम सभी के लिए बहुत ही प्रासंगिक है। उनके आदर्शों पर चलकर ही अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने एक तुलसी का पौधा भी शिवपुरम स्थित मदर गैंगेज स्कूल के प्रांगण में लगाया। इस अवसर पर पार्षद हेमा बिष्ट, सतीश शर्मा व पार्षद प्रतिनिधि मांगेराम, उत्तम सिंह रुहेला,देवेंद्र शर्मा, दीपक बंसल,मयंक चौहान, रौनक पंवार आदि भक्तगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours