हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्री रामलीला भवन में रंग-रंगीला फागुन उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मेयर गौरव गोयल ने पहुंच आरती व पूजा-अर्चना अर्चना की। इससे पूर्व शिव चौक, डांट बाजार से झंडा निशान यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में झंडा निशान यात्रा शिव चौक, डांट बाजार से प्रारंभ होकर माणक चौक मोहल्ला, हैदरी चौक, मेन बाजार,हनुमान चौक से होती हुई राष्ट्रीय राजमार्ग, मोहल्ला लालबाड़ा, मोहल्ला कायस्थान से होकर श्री रामलीला भवन पहुंची, जहां पर झंडा निशान को स्थापित किया गया। झंडा निशान यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत भी किया गया। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ,जिसमें देर रात तक झूमे।मेयर गौरव गोयल को मुख्य अतिथि के रूप में समिति के आयोजन कर्ताओं द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर,नमन गुलाटी, सचिन सिंघल,शोभित कुमार, अर्चित शर्मा,रोहित कुमार, मोहित कुमार,अनिल कुमार, सहदेव, राजू,संदीप, आकाश कुमार, पुरुषोत्तम, आलोक कुमार,राजीव आदि सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours