हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को लेकर नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के अंतर्गत नागरिक प्रतिपुष्टि प्रतिशत के आधार पर रुड़की नगर उत्तराखंड प्रदेश में प्रथम स्थान पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि नगरवासियों का सहयोग नगर को एक बार फिर से प्रदेश में प्रथम लाने के लिए मिल रहा है तथा नगरवासी नागरिक प्रतिपुष्टि से अपनी स्वच्छता को दर्शा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से सभी चालीस वार्डों में लगातार स्वच्छता का कार्य, नालियों की सफाई एवं अन्य कार्यों को प्रमुखता से पूरा किया जा रहा है। गर्मी का मौसम आते ही डेंगू से बचाव के लिए भी नगर निगम द्वारा विशेष कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आने वाली भीषण गर्मी में नगरवासियों को डेंगू जैसी बीमारी से बचाया जा सके। बढते मच्छरों के प्रकोप को समाप्त करने के लिए नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में अहम कदम उठाया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours