हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में फीस को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा, परिजनों का आरोप है कि मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक जसवीर सिंह से जब परिजन मिले और उनसे पूछा कि कोरोना काल में स्कूल पूरी तरह से बंद रहे हैं तो फिर 12 महीने की फीस कैसे मांग रहे हैं, तो वह आग बबूला हो गए और कहने लगे कि अगर बच्चों को यहां पढ़ाना है तो 12 महीने की फीस पूरी देनी होगी वरना वह अपने बच्चों को यहां से लेकर जा सकते हैं, और परिजनों का यह भी आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने साफ तौर पर कहा है कि अगर फीस जमा नहीं की गई। तो बच्चों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। जबकि सरकार के दावे हैं कि सब पढ़े सब बढ़े लेकिन सरकार का यह नारा ऐसे में कैसे पूरा हो पाएगा सूचना पर कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ भी स्कूल के प्रबंधक जसवीर सिंह ने अभद्र व्यवहार किया और उनका मोबाइल फोन तक छीन लिया। कहां कि मेरे स्कूल में कोई वीडियो नहीं बना सकता। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या ऐसे ही परिजनों की जेब पर स्कूल प्रबंधन अपनी हठधर्मिता के चलते डाका डालते रहेंगे या गरीब मजबूर लाचार बेबस माता पिता अपने बच्चों को शिक्षा दिला पाएंगे या नहीं यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है, या फिर शासन-प्रशासन ऐसे स्कूलों के खिलाफ कोई कार्यवाही कर पाएगा या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम लक्सर शैलेंद्र सिंह नेगी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी-अभी आया है और अगर स्कूल प्रबंधन की तरफ से मीडिया कर्मियों के साथ या फिर माता-पिता के साथ इस तरह की अभद्रता की गई है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours