हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के उदासीन आश्रम अखाड़ा निर्वाणसर से निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर लक्सर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। आज लक्सर प्रशासनिक अधिकारी अखाड़ा महंतो से मीटिंग कर गहन विचार विमर्श किया। इस दौरान लक्सर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, सीओ विवेक कुमार कोतवाल प्रदीप चौहान व एसएसआई के साथ कई अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहें। इस शोभायात्रा में सेकड़ो सन्त महंतो के शामिल होंगे। इसे लेकर अखाड़े की और से भी तैयारियां शुरु की गई है, अखाड़ा महंत का कहना है कि कल शाम तक राजस्थान, पंजाब व उत्तर प्रदेश से होते हुए शोभायात्रा लक्सर के चन्दन पैलेस में पहुंचेगी, उसके बाद 3 मार्च की सुबह चन्दन पैलेस से चलकर पीपली गांव में अखाड़ा निर्वाणसर में पहुंचेगी। यहाँ यह शोभयात्रा 3 दिन विश्राम करने बाद अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours