हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। विश्व फॉरेस्ट डे के शुभ अवसर पर वरिष्ठ डॉ. अमित ध्यानी (फॉरेस्ट उत्तराखंड) को उनकी कार्यकुशलता व वन्य जीवो के प्रति प्रेम भाव को देखते हुए मृणाली ग्रुप परिवार हरिद्वार की ओर से अध्यक्षा अमीषा पोखरिया ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. अमित ध्यानी अभी तक उत्तराखंड में 25,000 से ज्यादा रेस्क्यू ऑपरेशन के द्वारा वन्यजीवों को अपनी सेवा प्रदान कर कई वन्यजीवों की जीवन रक्षा कर चुके हैं। और हाल ही में हरिद्वार में भी लेपर्ड को लेकर काफी जागरूक हैं। कोविड के चलते सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए सम्मान पत्र डॉ अमित ध्यानी के निवास स्थान पर ही दिया गया है। वहीं डॉ. अमित ध्यानी ने बताया कि हमें हमारे वन्य जीवन को अमूल्य संपत्ति के रूप में देखना होगा। और उनके बचाव के बारे में सोचना तभी संभव है अगर हम न केवल वन्य जीवन को बचाए बल्कि उन्हें पनपने का अवसर भी प्रदान करें। यदि आवश्यक हो तो हमें उन्हें उचित वातावरण में रखकर उनकी संख्या बढ़ाने में योगदान देना होगा। मृणाली ग्रुप के सदस्य नितिन, अमीषा, पोखरिया, शादाब सलमानी मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours