हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को उत्तराखंड सरकार में मंत्री बनाए जाने की खबर से हरिद्वार ग्रामीण के जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। हरिद्वार ग्रामीण के कटारपुर चौराहे पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार का धन्यवाद अदा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद को मंत्री पद से नवाज कर ग्रामीण जनता को बड़ी सौगात दी है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोहंवीर पाल,  जिला उपाध्यक्ष चंद किरण सिंह, सुशील कुमार, जिला सह मीडिया प्रभारी चीनू चौधरी, युवा नेता ठाकुर विनीत प्रताप सिंह, राजेश सैनी, मिथिलेश शर्मा, के पी प्रधान आदि रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours