हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा में दर्जनों युवाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक प्रमोद खारी के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। इस अवसर पर पार्टी से जुड़ने वाले लोगो का कहना था कि पिछली हरीश रावत सरकार में सरकारी स्कूल, निजी स्कूलो से अच्छे थे। स्वास्थ सेवाएँ भी धरातल पर थी। कई योजनाओं से प्रभावित होकर पिछली हरीश रावत सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। वहीं कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय सयोंजक प्रमोद खारी ने कहा कि अगर साफ़ नियत से कार्य किए जाएं, तो उत्तराखंड में भी शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार पलायन पर अच्छा कार्य हो सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव में पूर्व मुखमंत्री हरीश रावत को कांग्रेस का चेहरा प्रोजेक्ट करती है तो 2022 विधानसभा चुनाव में नए कार्य जैसे पानी, बिजली फ्री हो सकती है। पूर्व मुख्य्मंत्री हरीश रावत 2022 में मुख्य्मंत्री बनते है तो युवाओं को रोजगार विधवाओं, बुजुर्गों को पेंशन जैसे बढ़ते हुए पेट्रोल, गैस सिलिंडर बढ़ती हुई महंगाई से राहत मिलेगी। खारी ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए हरीश रावत विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। इनको देखकर लगता है की 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत में बनेगी। और एक बार फिर कांग्रेस का परचम उत्तराखंड में लहराएगा। वहीं बहादराबाद क्षेत्र से अन्य पार्टी से आए युवाओं ने मीटिंग में निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में रानीपुर विधानसभा से लोकप्रिय युवा नेता प्रमोद खारी कांग्रेस का प्रत्याशी होना चाहिए। जो रानीपुर विधानसभा की जनता के लिए गौरव की बात होगी। क्योंकि खारी ने हमेशा ही क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और लोगों की सेवा की है। जैसे गरीब बालिकाओ के लिए योगदान, गरीबों के लिए आर्थिक मदत और पिछले दिनों लॉकडाउन में क्षेत्र की गरीब जनता के लिए राशन वितरण। इस अवसर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले संदीप सिंह, आरिफ, सोहिल, विशाल कुमार, प्रदीप शर्मा, राहुल देव, संचित पाल, दीपू, हरीश चौहान, साजिद खान, मनोज सैनी दीपक पाल एहमद मोहमद आदि लोगो ने भाजपा और बसपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours