हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्स। लक्सर के पीपली गांव मे स्थित उदासीन आश्रम अखाड़ा निर्वाणसर के महंत सुख देवानंद ने रविवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार महापर्व महाकुंभ 2021 जो कि हमारे चार जो कुंभ मेले लगते हैं उनके 12 वर्ष के बाद हरिद्वार में कुंभ मेला लग रहा है जिसमें कि हमारे संत महात्मा बड़ी-बड़ी दूर से इस धर्म नगरी में प्रवेश करते हैं और शाही यहां स्नान किया जाता है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया इसी दौरान हमारी श्री पंचायती अखाड़ा उदासीन भ्रमण शील जमात जो कि गुजरात राजस्थान यूपी उत्तराखंड से होते हुए आगामी दो मार्च को लक्सर में प्रस्थान करेगी। जिसका सर्वप्रथम स्थान हमारे पीपली गांव के अंदर होगा और 3 मार्च को भव्य शोभायात्रा के रूप में बड़े-बड़े बैंड बाजो घोड़े नगाड़ो व भगवान की झांकियो के साथ बड़ी धूमधाम से हम लकसर नगर से 4 किलोमीटर कि भव्य शोभायात्रा लेकर उनके साथ पीपली गांव पहुचेगे। इस दौरान ग्राम प्रधान सुधीर कुमार, पूर्व प्रधान हरपाल सैनी, मास्टर जयपाल सैनी, राहुल सैनी, प्रमोद सैनी सोनू सैनी आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours