हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुड़की। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार मंगलौर कोतवाली में बहुत जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया जनसंवाद में आए लोगों की समस्याओं को उन्होंने गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान भाजपा कांग्रेस के विधायकों के अलावा मेयर गौरव गोयल सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व प्रतिनिधि इस जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मेयर गौरव गोयल, विधायक प्रदीप बत्रा,हाजी फुरकान अहमद, काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश व देशराज कर्णवाल ने पुलिस महानिदेशक को विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के लिए विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जो भी जनता के मुद्दे वह समस्याएं आई हैं,उनकी जांच कराकर उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने यह भी कहा कि नशा जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए अगर कहीं पुलिस की कमी होगी उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक थाने में महिला डेस्क बनाने के साथ ही उन्होंने बहुत सारी आई समस्याओं को गंभीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया, वहीं उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम को हर तीसरे महीने आयोजित कराने की भी बात कही, ताकि तमाम समस्याओं का मौके पर निराकरण हो सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी, डॉ. गौरव चौधरी,प्रसिद्ध शायर अफजल मंगलौरी, रामगोपाल कंसल,डॉक्टर शमशाद अली, प्रमोद जोहर, चौधरी धीर सिंह, सुभाष सरीन, सुशील राठी, अरविंद कश्यप, प्रमोद गोयल, राजेश सैनी, असगर अली, अंजुम गौर तथा विश्वतोष सिंह के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदाई, एसपी देहात परमेंद्र डोभाल, इंस्पेक्टर राजेश शाह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours