हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भेल वर्कर्स यूनियन एच.एम.एस ने अपने पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देने के लिए भेल हरिद्वार कार्यालय पर कार्यक्रम रखा। जिसमें शामिल सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुशील कुमार को याद करते हुए एम.पी सिंह ने उनके साथ बिताये गए अपने अनुभव लोगों के सामने सांझा किये। उन्होंने कहा कि आज के दौर में संघठन को ऐसा अनुभवी नेता मिलना मुश्किल है। उनको याद करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि हम सभी उनकी नेतृत्व क्षमता के कायल रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में पंकज शर्मा, अमरजीत सिंह, अशोक शर्मा, मुकेश चन्द, राधेश्याम सिंह, वीरेंद्र चौहान, नरेश सिंह, यसोदा नंदन, चंद्रवीर सिंह, आशुतोष, विनय, संजय कुमार, गौरव, पवन कुमार, लोकेश कुमार ने सुशील कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद सिमरा ने की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours