हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। शुक्रवार को लक्सर के खानपुर में बहुजन समाज पार्टी की ओर से देश में बढती महंगाई भ्रष्टाचार और तीन काले कृषि कानूनो के खिलाफ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश तोमर, प्रदेश महासचिव चौधरी राजेंद्र सिंह व पूर्व विधायक शहजाद के बैटे ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा आज किसान काले कृषि कानूनों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं बहुजन समाज पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन तीनों काले कृषि बिलो को वापस नहीं लेती जब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे और कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार के लोगों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब तेल पचास रुपए लीटर था तो मोदी के लोगों को नजर आ रहा था कि महंगाई है और आज सो रुपए तेल है यह उनको नजर नहीं आ रहा है। वही चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की मोदी सरकार आई है तब से लोगों में हाहा कार मचा हुआ है। उन्होंने कहा किसान मजदूर और जो भी कमजोर तबके के लोग हैं जिनका अपना करना खाना है इस सरकार में वह सभी दुखी हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार बैठी है इसे नियम कायदे की कोई चिंता नहीं है सब चीजों को ताक पर रखकर यह है अपना काम करना चाहती है।भाजपा सरकार ने नियम कायदों को ताक पर रखकर जिला पंचायत पर कब्जा किया। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है और आने वाली ग्राम पंचायतों और विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी इसी तरह से कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक करेगी और प्रदेश सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकने का काम करेंगी। वहीं पूर्व विधायक शहजाद के बेटे ने कहा जो भाजपा सरकार गलत नीतियां बना रही है काले कानून महंगाई गलत तरीके से टैक्स लगाए जा रहे हैं यह अडानी अंबानी की चाले मोदी सरकार चलने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर जनता को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार के गलत नीतियों से जनता को जागरूक करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन विशाल चौधरी, चरण सिंह, सुरेंद्र चौहान, डॉक्टर नाथीराम, अरुण कुमार, मांगेराम, रवि पाल सैनी, राजवीर पाल सिंह ठेकेदार, बिजेंदर सिंह, गुलफाम अंसारी, पदम सिंह, एडवोकेट ओमवीर, तेलूराम प्रधान, मोहन, इकराम अंसारी, साजिद अली, हरदीप सिंह आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours