हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार शहर का सर्वाधिक प्रमुख व्यापारिक स्थल रानीपुर मोड़ (चन्द्राचार्य चौक) पर पिछले कई वर्षों से आम जनता खुले में सू सू करने को मजबुर है। इस विषय मे हरिद्वार की गूंज द्वारा लगातार आम जनता की इस समस्या को प्रकाशित किया है। लेकिन अभी तक आम जनता और पुलिसकर्मी भी इस स्थान पर खुले में सू सू करने को विवश देखे जाते हैं। जब पूरे हरिद्वार में करोड़ो रूपये खर्च करके कुम्भ मेले का आयोजन किया जा रहा है। लाखो रुपये खर्च करके दीवारो को धार्मिक चित्रों से सजाया जा रहा है। ऐसे में आम जनता और विशेषकर महिलाओं के सम्मान को देखते हुवे शुलभ शौचालय की पूरे शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यवस्था करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है। इस विषय मे उप-कुम्भ मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने चंद्राचार्य चौक पर शौचालय की व्यवस्था करने की बात कही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours