हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ मीरपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644 वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आकर्षित झांकियों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ संत शिरोमणि रविदास मंदिर से किया गया। जिसमें शिरोमणि संत रविदास, भगवान शंकर - पार्वती, माता गंगा, भारत माता, राधा-कृष्ण आदि की सुंदर झांकियां भी थी। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था रानीपुर कोतवाली और सुमन नगर चौकी के पुलिस जवानों ने संभाल रखी थी जो कदम कदम पर सतर्कता के साथ शोभायात्रा की सुरक्षा में लगे थे।
वही मुस्लिम समुदाय के बीडीसी नसीम अहमद, वरिष्ठ समाजसेवी अमन, शमीम अहमद, आदिल साबरी, राशिद साबरी, इरफान अली, समीर, मोनिश ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत कर फलों का वितरण किया। उन्होंने अपने अपने विचारों से संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास की गणना केवल भारत में ही नहीं अपितु विश्व के महान संतों में की जाती है। जिन्हें संत शिरोमणि गुरु रविदास से नवाजा गया है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने देश में फैले ऊंच - नीच के भेदभाव और जाति-पात की बुराईयों को दूर कर भक्ति भावना से पूरे समाज को एकता के सूत्र में बाधने का काम किया था। उन्होंने मानवता और समाज में फैली तमाम बुराइयों को समाप्त करने के लिए जो संदेश दिया आज हमें उस पर चलने की आवश्यकता है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours