हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। अद्वेत ग्लोबल मीडिया एंड क्रिएशन ने महिला सशक्तिकर्ण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्लोबल पेजेंट मिसेज क्वीन आफ इंडिया 2020 का ग्रेंड फिनाले नयू फ्रेंड्स कालोनी स्तिथ होटल सूर्या में आयोजित किया गया। ग्रेंड फिनाले में देश भर से चुनी गई महिलाओं ने रेंप पर अपने अपने राज्यों की संस्क्रति को प्रस्तुत किया। साथ ही कैटवॉक के जरिए मौजूद सभी लोगो ओर जजेस का भी दिल जीत लिया। वही उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के तहसील मोरी की नीतू रावत ने उत्तराखंड की संस्क्रति को ग्लोबल पेजेंट के फिनाले मिसेज क्वीन आफ इंडिया में प्रस्तुत किया। और टॉप 10 में फाइनीलिस्ट बनकर मिसेज आई कानिक एवं मिसेज फैशन आइकॉन के दो खिताब अपने नाम किए। और उत्तराखंड के साथ साथ अपने परिवार का नाम भी गोरवानित्व किया। इस मौके पर अद्वेत ग्लोबल मीडिया एंड क्रिएशन की संस्थापक व मुख्य प्रबंधक निदेशक श्र्वेता एस मिश्रा ने कहा कि इस शो में हिस्सा लेने वाली सभी महिलाएं हमारे लिए विजेता है इस प्लेट फार्म के जरिए वो महिलाएं जो अपनी दिन चर्या के चलते अपने सपनो को भूल चुकी थी उन्हें फिर से अपने सपनो को सच करने का मकसद इस प्लेट फार्म के जरिए मिल रहा है। अद्वेत ग्लोबल मीडिया एंड क्रिएशन की को - फाउंडर व सी ई ओ प्रेरणा शुक्ला ने कहा कि इस ग्लोबल पेजेंट का उद्देश्य आज की विवाहित महिलाओं को उनकी उपलब्धियां परिवार के प्रति प्रतिबद्धता शादी के साथ साथ उनको विकसित करना और बढ़ावा देना है । जिसके पास एक मकसद हो और जीवन मे कुछ खास करने का सपना इस ग्रेंड फिनाले में प्रतिभागियों को सीनियर एंकर पल्लवी नागपाल सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर एंड स्टाइलिस्ट अंजली साहनी फैशन लाईफ़लाइस्ट एंड ब्रांड कसलटेंट नीरज कपूर ने जज किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours