हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रवि सक्सेना) रूड़की। बुधवार को हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकताओं भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार को जनविरोधी सरकार बताया। रुड़की में चंद्रशेखर चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि मोदी सरकार में आज महंगाई चरम सीमा पर है आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के नुमाइंदे केवल अपना हित साधने में लगे हैं जनता के सरोकारों से उनका कोई मतलब नहीं है। आज जनता आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर है,  राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा आज किसान और मजदूर सब भाजपा के गलत नीतियों के कारण परेशान है। उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त कांग्रेस का है क्योंकि कांग्रेसी आमजन की सरकार है। इस अवसर पर अनेक  कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours